अल्मोड़ा में बड़ा हादसा : जंगल की आग में जलकर चार वनकर्मियों की मौत,4 घायल_ सीएम ने जताया दुख..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है बिनसर सेंचुरी में एक बड़ा हादसा हो गया है।उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी वनाग्नि की चपेट में आने से 4 वनकर्मियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत। विभाग की बोलेरो जीप जलकर स्वाहा, जबकि ड्राइवर समेत 4 अन्य लोग आग में बुरी तरह झुलस भी गए हैं।

ऊत्तराखण्ड के जंगल इनदिनों कई स्थलों में धधक रहे हैं। नैनीताल के बाद अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। घने जंगलों के बीच आग बुझाने में जुटे फारेस्ट गार्ड ही आग की चपेट में आ गए। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने घटना से इनकार नहीं किया है। चारों को बेस अस्पताल लाया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही चल रही है। आग की चपेट में आने से वन विभाग की बोलेरा जीप भी स्वाहा हो गई। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

आग में बुरी तरह झुलसे लोगों के बारे में डॉक्टर का कहना है कि एक 80% जल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलस चुके हैं ये सभी फायर वाचक पीआरडी जवांनो के साथ गाँव के लोग जबकि दो गाँव के और एक फायर वाचक और एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गयी वन क्षेत्रधिकारी ने बताया कि आज 3 बजे विनसर में आग लगने की सूचना पर मौके पर इन आठ लोंगो की टीम मौके पर गयी और हवा की तेजी के करण आग ने विकराल रूप लिया।

जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 4 लोग गंभीर घायल है। जिनको हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

बिनसर अपडेट :-

घटना में मृतक वनकर्मी के नाम आए सामने :-

दीवान राम- 35 (वन कर्मी)
करन आर्य- 21 (वन कर्मी)
त्रिलोक मेहता- 56 (वन कर्मी)और
पूरन मेहरा- 52 (पी.आर.डी.जवान)

घटना में घायल वनकर्मी :

कृष्ण कुमार- 21(वन कर्मी)
भगत सिंह भोज- 38(वन कर्मी)
कैलाश भट्ट- 44(वन कर्मी)और
कुंदन नेगी- 44(पी.आर.डी.जवान)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाताया दुख, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख अनुग्रह राशि देने के निर्देश

अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किये जाने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चार वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए।

इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दिए गए।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।

विदित हो कि यह दुर्घटना आज दोपहर में 3.30 बजे के करीब बिन्सर वन्यजीव विहार, अल्मोड़ा के सिविल सोयम वनप्रभाग में घटित हुई। बताया गया कि बोलेरो वाहन में 8 वनकर्मी सवार थे। वनाग्नि से बोलेरो वाहन में सवार 4 वनकर्मियों की आग में झुलसने से मृत्यु एवं 4 अन्य वनकर्मीयों के आग से झुलसने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News