नैनीताल/कैंचीधाम जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, बॉर्डर पर रोकी जाएंगी ये गाड़ियां

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल और भवाली से होकर जाने वाले यात्रियों को निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा।

देख लें रूट डायवर्जन और पूरा ट्रैफिक प्लान इसके मुताबिक ही करें सफर..

हैवी व्हीकल के लिए ट्रैफिक प्लान-

1- समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 03.00 बजे से रात्रि 23.00 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा।

2- समस्त भारी वाहनों को जनपद बार्डर पर रोका जायेगा।

केमू बसों/निजी बसों चौपहिया वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान- (प्रात: 05:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक)

3- अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ओर से मैदानी क्षेत्र जाने वाहनों को वाया लमगड़ा, धानाचूली, धारी खुटानी बैण्ड, भीमताल होते हुए गन्तव्य को जायेंगे। रानीखेत की ओर से मैदानी क्षेत्र जाने वाहनों को वाया क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़ होते हुए खुटानी बैण्ड, भीमताल से गन्तव्य को जायेंगे।

4-हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्र से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी बैण्ड, भीमताल से धारी, धानाचूली बैण्ड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे एवं इसी प्रकार की काठगोदाम से रानीखेत की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी से डायवर्ट कर बाया मुक्तेश्वर, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5-बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।

6-बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।

टैक्सी दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी लें और निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News