हल्द्वानी । समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित सभी प्रकोष्ठों की नियुक्तियां भी निरस्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश का भ्रमण कर नई प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। सभी प्रकोष्ठों में मेहनती और जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।





