खराब सड़कों व नालियों के सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मछली बाजार, घास मंडी, आजाद नगर, इंदिरा नगर और नई बस्ती के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन डाले जाने के बाद से लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों, गलियों तथा टूटी नालियों के सुधारीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला अधिकारी नैनीताल एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता एस.बी. शाह, हल्द्वानी को दिया गया। ज्ञापन में क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। इस दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी महबूब अली ने जनहित में कार्यवाही की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों के प्रति विश्वास जताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News