हल्द्वानी में 151 कन्याओं का पूजन, बेटी के सम्मान और सामाजिक एकता का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। तारा जन सेवा समिति, तल्ली बमोरी की ओर से बुधवार को लालडांठ रोड स्थित शिव गौरी बैंक्वेट हॉल में विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन-कीर्तन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर तिलक लगाया गया और उपहार भेंट किए गए।

इस दौरान मनोज कृष्ण शास्त्री व्यास जी ने कन्या पूजन के धार्मिक महत्व और परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल, सिल्वरस्टोन स्कूल, सावित्री शिक्षा संस्थान और किड्स केयर गार्डन की बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

समिति के अध्यक्ष जितेन सिंह मेहता (जीतू) ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। बेटियों को सम्मान देने के साथ उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि समिति भविष्य में हर वर्ष दशहरे के अगले दिन यह आयोजन करेगी और कन्या पूजन में बालिकाओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News