श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन

खबर शेयर करें -

नैनीताल। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पत्रकारों के हित, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रयासों को लेकर हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।


यूनियन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि में वृद्धि किया जाना पत्रकार समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह निर्णय प्रदेश भर के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए संबल और सुरक्षा प्रदान करने वाला है।

इसके साथ ही तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान किए जाने की संस्तुति को यूनियन ने ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम बताया। यूनियन का कहना है कि इस निर्णय से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को पहचान, सम्मान और अधिकार मिलेंगे, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री का हृदय की अनंत गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी पत्रकार हितों से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी निर्णय निरंतर लिए जाते रहेंगे।
सर्वेन्दर बिष्ट( जिलाध्यक्ष) श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल एवं समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News