नैनीताल में कौन उड़ा रहा लोगों की नींद_क्या थर्मल कैमरे और हाईमास्ट लाइट खोलेगी राज़ ?

खबर शेयर करें -

Nainitallive

उत्तराखण्ड के नैनीताल में घरों की छतों पर पत्थर मारने की अधिकतर घटनाओं का खुलासा ही नहीं हो सका। पत्थरबाजी मामले में आयुक्त दीपक रावत के निर्देशों के बाद आज एस.पी.जगदीश चंद्र और कोतवाल हरपाल सिंह ने रात 7:30 बजे अपनी टीम से साथ सर्वे किया।

उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर हालातों और घटनाओं को समझा। उन्होंने बताया कि वो रिपोर्ट में थर्मल कैमरा, सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाने के साथ हाईमास्ट एल.ई.डी.लाइट लगाने के अलावा उस क्षेत्र की झाड़ियां काटने की बात रखेंगे।

  तल्लीताल के जिला पंचायत और जीवाजी लॉज कंपाउंड में पिछले कई दिनों से किसी अज्ञात द्वारा पत्थरबाजी की घटना ने लोगों की नीद उड़ा दी है। 

रात 7 से 11 बजे तक हुई इस घटना में पत्थरबाज का कोई सुराग नहीं मिला। इससे त्रस्त होकर क्षेत्रवासियों ने तल्लीताल कोतवाली में 13 जुलाई को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने घटना के बीच क्षेत्र का दौरा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। क्षेत्रवासी शिकायत लेकर आयुक्त दीपक रावत के पास गए तो उन्होंने पुलिस को 8 दिनों के भीतर जांच कर मामले का निस्तारण करने को कहा।

आज पुलिस ने रात 7:30बजे पूरे इलाके का दौरा कर हालातों को समझा।

 ऐसी कई घटनाएं शहर और प्रदेश के अन्य शहरों में पहले भी हो चुकी है, जिनमें पत्थरबाज का अता पता नहीं चल सका था। पत्थरबाज इंसान था या 'हवा', ये साफ नहीं हुआ है ?

NainitalNews #UttarakhandPolice

Breaking News