हल्द्वानी : एसकेएम स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसकेएम स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार के खेलों जैसे कैरम, शतरंज, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, टग ऑफ वार, दौड़, बैलून रेस, जिगजैक रेस आदि खेल हुए।

जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन पीटीआई रंजीत सिंह नेगी व अक्षय कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी,भामिनी जोशी समस्त अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News