उत्तराखंड : कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल..

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 20 जुलाई, 2025 को अपराहन 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21 जुलाई, 2025 (ऑरेन्ज अलर्ट) को ‘जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने/झोकेदार हवायें (40 से 50 किमी/घंटा) चलने, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तद्रूम में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 21.07.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News