मुख्यमंत्री धामी कल रामनगर दौरे पर, ये रहेगा शेड्यूल..

खबर शेयर करें -

नैनीताल/रामनगर :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 अप्रैल (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के रामनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 2 अप्रैल 2026,गुरुवार को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।

प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री, दिनांक 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, में प्रतिभाग करने के बाद दोपहर 12:30 बजे वहां से हनुमान धाम छोई रामनगर को प्रस्थान करेंगे।

जहां श्री हनुमान जयंती के अवसर पर, दर्शन-पूजन व भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचकर,वहॉं से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News