Nainitallive
उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की भीमताल विधानसभा में आज भी बीमारों को डोली में ले जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डोली ले जाने वाले युवकों का आरोप है कि मंत्री कहते हैं कि उनका काम बोलता है, लेकिन हकीकत ये है।
नैनीताल में इनदिनों एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी मार्गों से एक महिला को चार लोग डोली पर लिटाकर ले जा रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक ने शुरुवात में कहा कि इस वीडियो को इतना शेयर करें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा इसे देखें। उन्होंने, मंत्री से कहा कि आप कहते हैं कि हमारा काम बोलता है, जबकि ये है आपके क्षेत्र की हकीकत। भीमताल ब्लॉक में ओखलकांडा के अधौड़ा, कित्तोक और मोड़ा क्षेत्र के इस वीडियो में ग्रामीणों का दर्द और परेशानी साफ झलक रही है।
वीडियो बनाने और मरीज को कंधों पर ले जाने वाले समाजसेवी दीपक सिंह मेहरा ने बताया कि गांव की एक महिला के पैर में फोड़ा हो गया था, जिसे घरेलू इलाज से ठीक नहीं किया जा सका। चलने में असमर्थ महिला को ग्रामीण डोली के माध्यम से 8 किलोमीटर दूर नजदीकी सड़क मार्ग तक ले गए। उबड़ खाबड़, पथरीले और जंगल की झाड़ियों से गुजरते हुए ग्रामीण असहाय महिला को खड़ी पहाड़ी वाली पखडण्डी में लेकर मोटर मार्ग तक पहुंचे। बताया कि महिला के पैर का इलाज किया और अब वो ठीक होकर गांव लौट गई हैं। Bhimtal #UttarakhandNews #RamSinghKaida #GroundReality
ADVERTISEMENTS





