चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी थार, तीन जवान जख्मी_आरोपी गिरफ्तार..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिवाली की रात चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार थार वाहन ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसा थाना डालनवाला क्षेत्र में सुबह करीब 3:45 बजे हुआ, जब पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया। घायल पुलिसकर्मियों में हेड कॉन्स्टेबल सुगनपाल, कॉन्स्टेबल सचिन और कॉन्स्टेबल कमला प्रसाद शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक है और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश में था, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर, निवासी ईसी रोड, थाना डालनवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे में था या नहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। SSP ने स्पष्ट किया कि कानून की अवहेलना और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं को सख्ती से लिया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News