उत्तराखण्ड के भीमताल में एक गुलदार चलती बाइक पर झपटा जिसके बाद बाइक समेत वो जमीन पर गिर गया और उसका पैर बाइक के नीचे फंस गया। बाइक सवार तो भाग गया लेकिन गुलदार फंसा रह गया। वन विभाग गुलदार को सुरक्षित निकालने में जुटा।
नैनीताल के भीमताल स्थित खुटानी क्षेत्र में एक गुलदार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गुलदार का पैर बाइक की चेन में फंस गया। बाइक सवार ने अपनी जान बचाई और भाग निकला। गुलदार बाइक के नीचे फंसा राह गया तो कोई बाइक हटाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश की गई। साथ ही, लोगों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।




