छात्रों को तनाव प्रबंधन कार्यक्रम के तहत किया जागरूक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के विजडम पब्लिक स्कूल में एक विशेष तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए जागरूकता फैलााना था। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 के 200 छात्रों और छात्राओं ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम एक घंटे तक चला और इसे मनोचिकित्सक कुमारी निकिता गौनिया, जो साइकिसो के संस्थापक भी हैं, और भरत सिंह ने संचालित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क था और इस तरह के जागरूकता अभियानों का आयोजन समय-समय पर समाज हित में किया जाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेणी चंद्र कबडवाल ने कार्यक्रम के अंत में निकिता गौनिया को सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कुमारी निकिता गौनिया ने बताया कि उनका प्रयास सभी विद्यालयों में जाकर छात्रों को तनाव से मुक्ति दिलाने का है, एवं यह उनके संकल्प का हिस्सा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News