दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बाटें,प्रकाश फैलाएं : डीएम रयाल

खबर शेयर करें -

डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, लोगों से की जरूरतमंदों की मदद करने की अपील

नैनीताल : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

डीएम रयाल ने अपील की कि दीपावली का पर्व परिवार व बच्चों के साथ मिलकर मनाएं और आतिशबाजी के दौरान विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए इको-फ्रेंडली दीपावली मनाएं और एक दीपक देश की समृद्धि के नाम भी जलाएं।

उन्होंने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की, जिससे स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिल सके।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि दीपावली केवल रोशनी फैलाने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी आशा और खुशी की लौ जलाने का अवसर है। ऐसे में लोग आसपास के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर इस पर्व को और अधिक सार्थक बना सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News