गंदगी देखकर सीएम ने खुद लगाई झाड़ू, अधिकारियों में हड़कंप मच गया..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के आईएसबीटी देहरादून पहुँचे। उनके अचानक निरीक्षण से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएम ने परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर फैली गंदगी देखकर सीएम धामी ने कड़ी नाराजगी जताई और स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करते हुए स्पष्ट मैसेज दिया_

“स्वच्छता सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए।”

स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

सीएम धामी ने परिवहन विभाग और एमडीडीए को निर्देश दिए कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि-

आईएसबीटी की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए
परिसर में स्वच्छता संबंधी सूचना-पट लगाए जाएँ
यात्रियों को कचरा-मुक्त और धूल रहित वातावरण मिले
एमडीडीए तत्काल प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लागू करे

उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं के सुधार में कोई देरी न हो।

यात्रियों से बातचीत- फीडबैक ही सुधार का आधार

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से सीधे बात की और उनकी समस्याओं व सुझावों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि “यात्रियों की राय ही व्यवस्थाएँ सुधारने का सबसे बड़ा आधार होती है।”

सीएम ने टिकट काउंटर, बस संचालन, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

प्रदेश में शुरू होगा बड़ा स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही जनसहभागिता आधारित व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी”अगली बार निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएँ ठीक दिखनी चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News