देहरादून : राज्य के डिग्री कॉलेजो में प्रवेश के लिए फिर खुला समर्थ पोर्टल

खबर शेयर करें -

देहरादून। डिग्री कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन छात्रों ने पूर्व में समर्थ पोर्टल पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर के लिए पंजीकरण कराया है।

परंतु अब तक प्रवेश नहीं लिया है, उनके लिए समर्थ पोर्टल (11 सितम्बर से 19 सितम्बर, 2024) पुनः खोला दिया गया है। अविलंब समस्त मूल प्रमाणपत्रों के साथ विश्वविद्यालय या संबंधित महाविद्यालय में पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेश समिति द्वारा निर्देशित प्रवेश शुल्क का भुगतान 19 सितम्बर, 2024 तक अनिवार्य रूप से करवा लें। तभी आपका प्रवेश सुनिश्चित माना जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News