दु:खद : 4 साल की मरयम छत से गिरी, अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें -

सैफ अली सिद्दीकी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित नई बस्ती में एक दुखद घटना घटी, जहां 4 वर्षीय मरियम एक तीन मंजिलें मकान की छत से गिर गई और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। रामपुर स्थित टांडा के रहने वाले मरयम के मामा हाफिज रईस भी मरयम के घर पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News