सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम (फोर्ड) की मासिक बैठक में लंबित समस्याओं पर गहरा आक्रोश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बद्रीपुरा संघ भवन में आयोजित हुई सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम (फोर्ड) की नियमित मासिक बैठक में संगठन के सदस्यों ने सरकार की उदासीनता के चलते लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान में हो रही हीलाहवाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में संगठन के महासचिव ई.पी.सी. जोशी ने गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए विगत एक माह में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सभी चिकित्सालयों को निर्देश दिए गए हैं कि गोल्डन कार्ड में उपलब्ध सेवाओं का पूरी तरह पालन किया जाए और यदि कोई समस्या आती है तो उसकी तत्काल रिपोर्ट कर समाधान किया जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष नवीन कांडपाल ने अवगत कराया कि हल्द्वानी में सीजीएचएस का पोर्टल न होने के कारण गोल्डन कार्ड सुविधाओं में कठिनाइयां आ रही हैं। हालांकि, अब केंद्र सरकार द्वारा हल्द्वानी में सीजीएचएस सेंटर खोलने की सहमति भी दे दी गई है।

सभा के अध्यक्ष एम.सी.पंत ने कहा कि केंद्र सरकार पेंशनर्स के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है, इसलिए संगठन को जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार पेंशनर्स के हितों का उल्लंघन करती है, तो संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आंदोलन के लिए तैयारी करनी होगी।

बैठक में मोहन चन्द्र तिवारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड की केवाईसी मांगी जा रही है, जिससे पेंशनर्स को परेशानी हो रही है। बैठक का संचालन ई.जे.सी.पन्तौला ने किया।

इस अवसर पर ई.बी.एस. गैडा, ई. नवीन कांडपाल, ई.पी.सी. जोशी, ई.पी.सी.पंत, ई.मदन राम आर्या, ई.जे.एस. खोलिया, ई.एम.सी.पंत, ई.बी.कांडपाल, ई.जे.एस.कन्याल, ई.एच.बी.जोशी, ई.एम.सी.तिवारी, ई.सुरेश आर्या, ई.मदन राम आर्या, ई.एम.सी.शर्मा, ई.के.डी.भट्ट, ई.बी.के.पंत और ई.डी.सी.चंदोला समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने अपने विचार व्यक्त किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News