यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो शव बरामद

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी में पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद आज फिर रेस्क्यू टीमों ने पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम की यात्रा उस समय दहशत में बदल गई जब शाम चार बजे अचानक भूस्खलन हो गया. यह हादसा यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास वह जहां सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन की जा रहे थे। इस हादसे में श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है।

सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। रात करीब नौ बजे तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब चार से पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा।जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी और एक पुरुष का शव मिला है, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि मलबे में एक से दो और लोग दबे हो सकते हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News