अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर,इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। मानसून और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अल्मोड़ा–क्वारब NH-109 के किमी-56 और क्वारब बाईपास पर भारी/व्यावसायिक और यात्री वाहनों की आवाजाही 8 से 9 सितंबर तक प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं।

इन रास्तों से करें सफर

अल्मोड़ा से मैदानी क्षेत्रों की ओर

अल्मोड़ा → विश्वनाथ → शेरघाट/शहरफाटक

खैरना → रानीखेत

मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर

भीमताल →खुटानी → धानाचूली → शहरफाटक

भवाली → कैंची → खैरना → भुजान → रानीखेत

हल्के वाहन और जरूरी सेवाओं के वाहन मौके की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार चल सकेंगे। एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन और आपदा राहत वाहनों के लिए आपातकालीन कॉरिडोर उपलब्ध रहेगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बंद मार्ग पर जाने की कोशिश न करें और निर्धारित डायवर्जन रूट का ही इस्तेमाल करें। 9 सितंबर के बाद मार्ग की सुरक्षा जांच के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News