हल्द्वानी : पूर्व बीडीसी सदस्य दम्पति ने खाया ज़हर, पत्नी की मौत..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ के दौलिया निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य प्रकाश भट्ट (48) और उनकी पत्नी उमा भट्ट (42) ने सोमवार शाम अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। उपचार के दौरान उमा भट्ट की मौत हो गई, जबकि प्रकाश भट्ट सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर अवस्था में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्रकाश भट्ट क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यक्ति माने जाते हैं और उनका एक रेस्टोरेंट है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जहर खाने के सही कारणों की अभी जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News