उत्तराखंड में 8 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी का होगा आगाज़..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2022 में दिसंबर के महीने में भी देखा गया था। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में देखा जाएगा, जिससे हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर 2500 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News