हल्द्वानी में प्रभु राम की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ हुई बैठक में बारात को भव्य, दिव्य और यादगार बनाने पर मंथन हुआ। 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान तक निकलने वाली बारात में उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इससे पहले 10 अक्टूबर को अयोध्या से आए प्रभु राम के चरणों की मेहंदी महिलाओं के हाथों में सजाई जाएगी, जबकि मेहंदी की रात टी-सीरीज कलाकार हरजीत दीवाना प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के मुताबिक हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है और इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।





