हल्द्वानी रोडवेज पर मारपीट करने वाले युवकों को पुलिस ने सिखाई तहज़ीब_देखिए Video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर कार और बाइक सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई। जब महिलाएं बीच-बचाव को पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उनसे भी अभद्रता कर दी। मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर वाहन सीज कर दिए। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।


मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे एक बाइक से रोडवेज पहुंचे दो छात्र दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इस बीच एक कार वहां पहुंची, जिसमें दो युवक और एक महिला सवार थी। बाइक के पीछे कार खड़ी कर वह भी चाय पीने लगे। इसी बीच कार के पीछे से रोडवेज बस पहुंची। कार चालक ने आगे खड़ी बाइक को हटाने के लिए युवकों से कहा तो युवकों ने नहीं हटाई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बचाव में बाइक सवार युवकों ने कार सवार महिला से भी अभद्रता कर डाली। इस बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने झगड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसआई दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में बाइक को सीज कर दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान काटा गया है। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी शिकायत नहीं दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News