उत्तराखंड : निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ, ओबीसी आरक्षण विधेयक को मंजूरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनावों का रास्ता अब साफ़ हो गया है। ओबीसी आरक्षण विधेयक को राजभवन ने मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य में होने वाले निकाय चुनावों में ओबीसी समुदाय को आरक्षण मिल सकेगा। विधेयक की मंजूरी के बाद अब आरक्षण के संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, निकाय चुनावों की अधिसूचना 20 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है। पहले निकायों का आरक्षण किया जाएगा, जिसके बाद ही चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News