haldwani – सीएम के दौरे से पहले STH के पास क्रेटा में मिला युवक का शव..

खबर शेयर करें -

Nainitallive

हल्द्वानी :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) के पास खड़ी एक क्रेटा कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरेली रोड, निकट मंडी निवासी अरूण बिष्ट (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर के पास खड़ी गाड़ी के अंदर युवक मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारी इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।

वीआईपी मूवमेंट से पहले कार में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं फिलहाल जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News