उत्तराखंड : पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी,आदेश जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: राज्य सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उनके पौष्टिक आहार, धुलाई और हाई एल्टीट्यूड भत्ते में इजाफा कर दिया है। बुधवार को गृह विभाग के अपर सचिव अपूर्वा पांडेय ने यह आदेश किए हैं।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समारोह में पुलिस कर्मियों के विभिन्न भत्ते बढ़ाने का ऐलान किया था। बुधवार को इसका औपचारिक आदेश कर दिया है।

सहायक उप निरीक्षकों को अब 1475 रुपये प्रति माह के बजाय 1575 रुपये पौष्टिक आहार भत्ता मिलेगा जबकि हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को 1700 के बजाय 1800 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1550 के बजाय 1650 रुपये भत्ता प्रतिमा मिलेगा।

इसी तरह पुलिस महकमे के राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को धुलाई भत्ता प्रतिमाह 200 रुपये के बजाय 300 रुपये मिलेगा।

इसके अलावा हाई एल्टीट्यूड भत्ते में भी इजाफा किया गया है। अभी तक 9000 फीट से अधिक ऊंचाई में तैनात पुलिस कर्मियों और एसडीआरएफ की जवानों को प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलता था, अब यह 300 रुपये कर दिया गया है। सरकार ने पुलिस कर्मियों को सौगाद दी है। गृह विभाग ने इसके आदेश कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News