हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित अरुणोदय संस्था एवं अरुणोदय न्यास के पदाधिकारियों ने आज हल्द्वानी के विधायक Sumit Hridayesh से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने विधायक द्वारा अरुणोदय संस्था के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से प्रदान की गई पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए उनका विशेष आभार भी व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सहयोग संस्था की सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को और मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भेंट के दौरान संस्था से जुड़े सदस्यों ने विधायक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा।
इस दौरान राजकुमार केसरवानी, जीवन सिंह रावत, लतेश मोहन और नेत्र बल्लभ जोशी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।




