भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी

खबर शेयर करें -

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई और विदेशी कंपनी में पांच साल नौकरी के बाद सेना में हासिल किया मुकाम

हल्द्वानी। क्षेत्र के होनहार युवा नीलेश नेगी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीलेश नेगी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एक विदेशी कंपनी में पांच वर्षों तक नौकरी की। अपने अनुभव और मेहनत के साथ उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा।

नीलेश नेगी ने भारतीय नौसेना में चयन के लिए आयोजित प्रक्रिया में रिकमेंडेशन हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उन्हें सीडीएस और भारतीय नौसेना, दोनों में चयन का अवसर मिला, लेकिन उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए एसएससी टेक्निकल एंट्री को चुना।

नीलेश नेगी अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) गए, जहाँ उन्होंने कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के साथ अपनी तैयारी पूरी की। 5 सितंबर को उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

नीलेश नेगी की इस सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेशी कंपनी में पांच साल नौकरी करने, भारतीय नौसेना में रिकमेंडेशन हासिल करने, सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने और एसएससी टेक्निकल एंट्री के माध्यम से सेना में लेफ्टिनेंट बनने का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News