नवनियुक्त कोतवाल हल्द्वानी का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रविवार को देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा और महानगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नवनियुक्त कोतवाल राजेश यादव का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेताओं ने दशहरा और दीपावली त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि त्योहारों के समय महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी या छीना झपटी की घटनाएँ न हों।

व्यापारी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेश यादव के कार्यकाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राजीव जायसवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ,युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश घींगडा,जगमीत मीती, जसविंदर भसीन ,राजेंद्र बमेठा, प्रेम चौधरी ,मनीष वर्मा अनवरूला सिद्दीकी , मोइन बाबा, अनुज देवल, जसपाल मालदार, हीरालाल साहू सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News