Nainital_कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली,, बम और डॉग स्क्वॉड एक्टिव

खबर शेयर करें -

Nainitallive

ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद न्यायालय परिसर खाली कर दिए गए। जिला पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल, रामनगर कोर्ट और हल्द्वानी के जजी कोर्ट में तलाशी ली। नैनीताल में बॉम्ब और डॉग स्क्वाड सक्रिय।

  हल्द्वानी के बार एसोसिएशन अध्यक्ष के.के. पंत ने बताया कि सरकारी मेल पर संभवतः पाकिस्तान की आईडी में लिखी एक मेल आई। उसमें लिखा है कि "आपके कोर्ट में जज के चैम्बर में 12 आर.डी.एक्स. आई.ई.डी.लगाई गई है, जो जल्द फटेगी। तमिलनाडु में ई.डब्ल्यू.एस.रिजर्वेशन लागू होने से रोकें" दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करवा लें। ये मेल 16 फरवरी सवेरे 8:41:53 पर sunniya_dasan@outlook.com की तरफ से To :- dj-nai-uk@nic.in को आई। जिसमें न्यायालय को उड़ाने की हिंदी और अंग्रेजी में धमकी दी गई। 

मेल की जानकारी मिलने के बाद दोपहर सभी न्यायालय खाली हो गए। दोपहर 1:30बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सके। इस बीच कोतवाल विजय मेहता और एस.पी. क्राइम मंनोज कत्याल हल्द्वानी कोर्ट परिसर में पहुंचे और न्यायालय परिसर का जायज़ा लिया।कथाकथित मेल में LTTE - Pakistan ISI का भी जिक्र किया गया है। 

  नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर चारों तरफ छानबीन की गई।
Breaking News