नैनीताल लाइव की रिर्पोट हाल -ए – मोहल्ला “वार्ड -13” जनता का रिपोर्ट कार्ड

खबर शेयर करें -

ये है हल्द्वानी नगर निगम का वार्ड नं०-13। इस वार्ड में कई क्षेत्र लगते हैं। जिसमे राजपुरा पड़ाव, 16 क्वार्टर, बकरा मार्केट आदि। निवर्तमान पार्षद मुन्नी कश्यप ने बताया कि यहां की आबादी लगभग 14 हजार से 15 हजार तक है। इस वार्ड में लगभग 47 सौ से 48 सौ वोटर है।

_देखिए वीडियो..

नगर निकाय चुनाव नजदीक है चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है पुराने और नए पार्षद अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए बेताब है। नैनीताल लाइव की टीम ने वार्ड नं०-13 में जाकर यह जाना की जनता निवर्तमान पार्षद मुन्नी कश्यप से संतुष्ट नजर आई हैं। हालांकि इस वार्ड में पार्षद के लिए दो प्रबल दावेदार हैं निवर्तमान पार्षद मुन्नी कश्यप और दूसरा पूर्व पार्षद चंपा रंधावा। चंपा रंधावा के बारे में जनता ने माइक पर कुछ नहीं कहा लेकिन लोगों में उनके प्रति संतुष्टि नजर आई है। इस वार्ड में कहीं-कही पानी का जल भराव देखा गया है। निवर्तमान पार्षद ने 5 साल में क्या-क्या कार्य किए और किन वादों को लेकर के वे चुनावी मैदान में उतर रहे है। और जनता का इस पर क्या कहना है तो आईए जानते हैं। सैफ अली सिद्दीकी की रिपोर्ट में…. _देखिए वीडियो..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News