नैनीताल लाइव की रिपोर्ट हाल – ए – मोहल्ला “वार्ड- 02 ” जनता का रिपोर्ट कार्ड

खबर शेयर करें -

ये है हल्द्वानी नगर निगम का वार्ड नं०-02। इस वार्ड में कई क्षेत्र लगते हैं। जिसमे दमुवाढूंगा, कॉलटैक्स, काठगोदाम, शीश महल, सेंट थेरेसा सेंट पॉल और निर्मला कान्वेंट स्कूल का क्षेत्र आदि। निवर्तमान पार्षद अंजू जोशी ने बताया कि यहां की आबादी लगभग 9 हजार से 10 हजार तक है।

इस वार्ड में लगभग 3100 सो से 3200 सो वोटर है। निवर्तमान पार्षद अंजू जोशी ने बताया कि उनके द्वारा वार्ड नंबर 02 में अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन सड़क, स्ट्रीट लाइट्स, सीवर सहित लगभग 5 करोड़ की लागत से काम किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में उनका मुद्दा शीश महल में क्रियाशाला का निर्माण करना रहेगा। नगर निकाय चुनाव नजदीक है। वार्ड के लोग नए पार्षद से अपनी पूरी उम्मीद लगाए हुए हैं। इस बार निवर्तमान पार्षद अंजू जोशी ने भी पुनः ताल ठोक दी है। नैनीताल लाइव की टीम ने वार्ड नं०-02 में जाकर यह जाना की जनता निवर्तमान पार्षद अंजू जोशी से संतुष्ट नजर आई तो कहीं असंतुष्ट नजर आई है। इस वार्ड की मुख्य समस्या देव खड़ी नाले का पूरी तरह से सुरक्षित निर्माण होना।निवर्तमान पार्षद ने 5 साल में क्या-क्या कार्य किए और किन चुनावी मुद्दों को लेकर के वह जनता के बीच में जा रहे हैं। और जनता का इस पर क्या कहना है तो आईए जानते हैं। सैफ अली सिद्दीकी और न्यूज़ एडिटर संजय कनेरा की इस खास रिपोर्ट में….

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News