महिला कांग्रेस हल्द्वानी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस हल्द्वानी की महानगर कार्यकारिणी ने रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश रहे, जिन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रेनू तोमर ने कार्यक्रम का संचालन किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष: सविता गुरुरानी, दीपा गोस्वामी, तलत उपाध्यक्ष: गीता बहुगुणा, राधा चौधरी, मुन्नी पंत, मीनाक्षी नयाल महामंत्री: पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, देवकी आर्य, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना ढोढल, रजनी देवी सचिव: भागीरथी उप्रेती, शांति कोरंगा, शाइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्य, राखी आर्य, पुष्पा जोशी, पूजा देवी मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता: रेनू तोमर को पदभार सौंपा गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, मलय बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News