बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा,अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर,कई यात्री लापता_ रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड – बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची है।

बताया जा रहा है । टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समा गया है।

वाहन में 18 यात्रियों की बात कही जा रही है। बचाव और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्‍थल से एक यात्री का शव बरामद हुआ है। 18 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 11 लापता हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन टेंपो ट्रेवलर है। इसमें करीब 18 यात्री सवार थे। 11 लापता लोगों की तलाश में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और स्‍थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News