प्राधिकरण के पेंच से परेशान मंत्री कैड़ा ने CM धामी के सामने उठाए भीमताल के मुद्दे

खबर शेयर करें -

देहरादून/भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। मंत्री ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत और स्थानीय लोगों को प्राधिकरण के नियमों से राहत देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपदा के चलते क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से पर्याप्त धनराशि जारी करने की मांग की।

प्राधिकरण के नियमों में सरलीकरण की मांग

मंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्राधिकरण के नियमों के चलते स्थानीय लोगों को मकान, दुकान और अन्य निर्माण कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नियमों में आवश्यक सरलीकरण करने अथवा पहाड़ी क्षेत्रों से प्राधिकरण व्यवस्था समाप्त करने की मांग की।

कैड़ा ने कहा कि पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए निर्माण संबंधी नियमों को सरल और व्यवहारिक बनाया जाना जरूरी है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक दिक्कत न हो।

इसके अलावा मंत्री ने मुख्यमंत्री के सामने भीमताल विधानसभा क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को भी रखा और उनके जल्द समाधान की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News