रामनगर, उत्तराखंड। क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका मालवी दुआ को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तराखंड में कुमाऊँ मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है, जो कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत का एक प्रमुख शाखा है। इस खबर के साथ ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने मालवी दुआ को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। संगठन ने यह नियुक्ति महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण और समाज में समानता स्थापित करने के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए की है। मालवी दुआ के समाज में महिलाओं के प्रति किए गए कार्यों और उनके योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा और कुमाऊँ मंडल में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मालवी दुआ ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। संगठन का भरोसा मुझे मिला है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए कार्य करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बने।”
उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह व्याप्त है। स्थानीय महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और सहयोगी भी इस फैसले से प्रसन्न हैं और आशा व्यक्त कर रहे हैं कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा।
बधाई देने वालों में पूजा पटवाल, इंदु ध्यानी, एडवोकेट पूरन पांडे, मनु अग्रवाल, विनोद रावत, शुभम नायक, विक्की नायक, बबीता, अंजू रावत, कांटा भंडारी, शबाना सैफी, आदिल और जोन सहित अनेक व्यक्ति शामिल हैं।