नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल..

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी (IPS) ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से निम्न अधिकारियों के कार्यस्थलों में परिवर्तन किया गया है—

निरीक्षक विजय सिंह मेहता प्रभारी साइबर सेल/ANTF से स्थानांतरित होकर वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल नियुक्त।

निरीक्षक गणेश सिंह मनोला प्रभारी सीसीटीएनएस से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी साइबर सेल/ANTF का दायित्व संभालेंगे।

निरीक्षक पूरन राम आगरी वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से स्थानांतरित होकर प्रभारी सीसीटीएनएस नियुक्त किए गए हैं।


उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी पुलिस लाइन नैनीताल से स्थानांतरित होकर प्रभारी चौकी बेलपड़ाव, थाना कालाढूंगी का कार्यभार संभालेंगे।

    ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
    Breaking News