उत्तराखण्ड के नैनीताल में मध्य प्रदेश से घूमने आए पर्यटक का 3 वर्षीय बालक 2 मंजिल से गिरकर गंभीर घायल। बच्चे को पहले हल्द्वानी और फिर दिल्ली रैफर किया गया।
मध्य प्रदेश निवासी विशाल सैनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। आज सवेरे मल्लीताल के एक होटल के कमरे में उनका तीन वर्षीय पुत्र गौरांत खेल रहा था। परिजनों का ध्यान कुछ क्षण के लिए हटा, तभी गौरांत खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। बच्चे के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इसके बाद स्थानी लोगों ने घायल अवस्था में बालक को
बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गौरांत को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया
इमर्जेंसी में तैनात डॉ.सुनील परिहार ने बताया कि बच्चे के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण बच्चे को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।
हल्द्वानी में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे की सिर की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोट है l जिसके बाद बच्चे को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया है l
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती




