हल्द्वानी। 20 अगस्त 2025 को जी.जी.आई.सी. चोरगलियां में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती दीप्ति जोशी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तनुजा जोशी ने तात्कालिक समय पर आधारित अपनी स्वरचित कविता “इस देश को लो बचा लो” का वाचन किया।
इस दिन भारत में सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानाचार्या ने विद्यालय परिवार को शपथ दिलाई। साथ ही, यह दिन सद्भावना दिवस एवं अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में भी मनाया गया।
विज्ञान वर्ग की शिक्षिकाएँ श्रीमती कंचन जोशी एवं श्रीमती तरुण वर्मा ने ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों की जानकारी देते हुए ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं गुंजन, भावना परगाई व खुशबू ने अक्षय ऊर्जा के लाभ और चुनौतियों पर भाषण प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुन्नी और हेमा टाकूली शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, ऊर्जा संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को जागरूक करना था।