हल्द्वानी : अतिक्रमण के खिलाफ मकानों पर चली JCB..Video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य की ज़द में आ रहे अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। राजमार्ग निर्माण के जद में आ रहे चार मकानों को जिला प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कारवाई किया है।

लालकुआं- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है गोरापड़ाव में सड़क निर्माण के आड़े आ रहे इन मकानों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली और अतिक्रमण को बलपूर्वक ध्वस्त किया गया।


अतिक्रमण तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने घरों में रह रहे लोगों को खाली कराया इसके बाद उसपर बुलडोजर चलाया. जिला प्रशासन के टीम ने घरों से बाहर सामान्य निकालकर सड़क पर रख दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News