Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 मार्च को होली..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में होली पर्व को भव्य और व्यवस्थित रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी की अध्यक्षता में प्राचीन रामलीला कमेटी के साथ आयोजित बैठक में होलिका दहन एवं रंगोत्सव की तिथियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 27 फरवरी प्रातः 9:00 बजे सिंधी चौराहा एवं पटेल चौक स्थित होली ग्राउंड में पारंपरिक चीर बंधन किया जाएगा। 2 मार्च को होलिका दहन की पूर्व संध्या पर शाम 5:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जबकि रात्रि 8:30 बजे सिंधी चौराहा स्थित स्थल पर विधिवत होलिका दहन पूजन संपन्न कराया जाएगा।

4 मार्च को शहर में पारंपरिक रंगोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने पर सहमति बनी।

प्रशासन एवं आयोजन समिति ने नागरिकों से होली पर्व को सौहार्द, भाईचारे और परंपरागत गरिमा के साथ मनाने की अपील की है।

Breaking News