haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी

खबर शेयर करें -

पनियाली में जनाआक्रोश, ‘आदमखोर को मारो’ की मांग तेज

Nainitallive

पनियाली और पीपल पोखरा क्षेत्र में बाघ के लगातार हमलों से दहशत और आक्रोश का माहौल है। बुधवार सुबह 55 वर्षीय कमला फर्त्याल की जंगल में बाघ के हमले में मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इससे पहले 12 फरवरी को इसी क्षेत्र में एक अन्य महिला की जान जा चुकी है। लगातार दूसरी घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने की गारंटी मांगी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

इस बीच कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और वन विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आदमखोर बाघ को तत्काल मार गिराने, सौर फेंसिंग, सौर लाइट, झाड़ियों की सफाई और पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था जैसी मांगें रखीं। चेतावनी दी गई कि समयबद्ध कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को निरंतर ट्रैकिंग, ड्रोन व थर्मल तकनीक के उपयोग तथा आवश्यक होने पर ट्रेंकुलाइज या कैप्चर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गांवों में गश्त, क्यूआरटी तैनाती और संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मृतकों के परिजनों को राहत राशि देने और दीर्घकालिक समाधान के तहत सोलर फेंसिंग व चेतावनी तंत्र की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Breaking News