Haldwani – नैनीताल समेत 10 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, बारिश बर्फबारी का अलर्ट

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के कक्षा एक से 8तक सभी विद्यालयों में 24 जनवरी को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी 2026 को जनपद नैनीताल में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

आदेश के अनुसार शनिवार, 24 जनवरी को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

वहीं आज बसंत पंचमी पर प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 10 जिलों नैनीताल (कक्षा 1 से 8 तक)___ बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में कल यानी शनिवार को 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें , मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें।

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौसम पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

आगे और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी, साथ ही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

Breaking News