हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के लिए किया जनसंपर्क

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न गांवों जैसे दुर्गाधार, बोरा गांव और जागतोली में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर विधायक हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित को प्राथमिकता देती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा, “मनोज रावत को भारी मतों से विजय दिलाएं ताकि हम क्षेत्र के विकास में नई दिशा दे सकें।”

सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जन की समस्याओं को नजरअंदाज किया है और विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस की जीत से केदारनाथ क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और जन समस्याओं का समाधान होगा।

इस जनसंपर्क अभियान में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला और बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News