हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था के आठवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी प्राचीन श्री राम मन्दिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण कर संस्था का आठवाँ स्थापना दिवस मनाया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है। उस दिन से ही संस्था धर्महित समाजहित भारतहित में लगातार कार्य कर रही है।

और हम भगवान से प्रार्थना करते है की भगवान हमको सदैव इतनी शक्ति प्रदान करते रहें की हम सभी संस्था के द्वारा हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति आस्था निष्ठा के साथ धर्महित समाजहित भारतहित में सदैव कार्य करते रहें। जिससे हम सभी भारतीय एक साथ मिलकर अपने भारत देश को जल्द से जल्द विश्व गुरु बना सकें। और एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भगवान के आशीर्वाद से भविष्य में आगे कई हजार गुना तेजी से धर्महित समाजहित भारतहित में हमेशा कार्य करती रहेगी क्योंकि लोकमंगल कार्य ही संस्था का उद्देश है।

संस्था के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन प्राचीन श्री राम मन्दिर के पंडित विवेक शर्मा सहित उनकी टीम ने किया।

इस दौरान संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द पाण्डेय, आरपी सिंह, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, मनीष साहू, योगिता बनोला, विजय गुप्ता, जानकी कश्यप, कोमल गर्ग, रेखा साहू, सुशील राय, अमन कुमार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News