हल्द्वानी में फायरिंग की घटना युवक के सिर में मारी गोली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है जजी कोर्ट के बाहर आपसी कहासुनी को लेकर लड़ाई हुई जिसके बाद एक युवक के सर में गोली मार दी गई। जिसे गंभीर हालत में कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक हनी प्रजापति का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के काफी लोगों की भीड़ मौजूद है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घायल युवक हनी प्रजापति हल्द्वानी के वेलाजौली लॉज का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना की जांच में जुट गई है।

हमलावरों में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम आ रहा है सामने।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News