मोदीजी के नाम से चुनाव नहीं जीता जाएगा’—बंशीधर भगत के बयान से सरकार की पोल खुली: नीरज तिवारी”

खबर शेयर करें -

“‘मोदीजी के नाम से चुनाव नहीं जीता जाएगा’—बंशीधर भगत के बयान से सरकार की पोल खुली: नीरज तिवारी”

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कालाढूंगी में जल जीवन मिशन की स्थिति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक बंशीधर भगत का यह बयान—“सिर्फ मोदीजी का नाम लेकर 2027 का चुनाव नहीं जीता जा सकता, अब मोदीजी के नाम से चुनाव नहीं जीता जाएगा”—सरकार की जमीनी विफलता को पूरी तरह उजागर करता है।

तिवारी ने आरोप लगाया कि योजना कागजों तक सीमित है और “हर घर नल, हर घर जल” का दावा पूरी तरह फेल साबित हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में आज तक पानी नहीं पहुंचा, जबकि सड़कों को खोदकर जनता को परेशान किया गया।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और अधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। “जब सत्ता पक्ष के विधायक की ही सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता का क्या हाल होगा।”

तिवारी ने सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी ठेकेदारों को काम देकर उत्तराखंड को लूटा जा रहा है।

अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News