चुनाव खत्म अब झेलो महंगाई 3071 में मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर₹ 993 का झटका..

खबर शेयर करें -

देश के पांच राज्यों में चुनावी शोर थमता ही आम जनता और कारोबारियों पर महंगाई का बड़ा झटका पड़ गया। 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में एक साथ ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब यही सिलेंडर ₹2,078.50 से बढ़कर सीधे ₹3,071.50 का हो गया है।

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे कारोबारियों के लिए यह बढ़ोतरी किसी आर्थिक हमले से कम नहीं मानी जा रही। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों की आग अब भारत की रसोई और कारोबार तक पहुंच चुकी है।

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में यह अब भी ₹913 में उपलब्ध रहेगा। लेकिन विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर की इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी का असर जल्द ही खाने-पीने की चीजों और बाजार की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News